नीलाम होगा सलमान की ''बजरंगी भाईजान'' का लॉकेट...

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की आने वाली फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का लॉकेट नीलाम हो सकता है. इस खबर के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर फैल गयी है सभी इस लॉकेट को हासिल करने की सोच रहे हैं. फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान को यह लॉकेट पहने हुए दिखलाया गया […]

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की आने वाली फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का लॉकेट नीलाम हो सकता है. इस खबर के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर फैल गयी है सभी इस लॉकेट को हासिल करने की सोच रहे हैं. फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान को यह लॉकेट पहने हुए दिखलाया गया है जो उनके गले की शोभा बढ़ा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘बजंरगी भाईजान’ में सलमान ने गले में जो लॉकेट पोस्टर में लटकता दिख रहा है, उसे नीलाम किया जाएगा. फैन्स को इस लॉकेट को खरीदने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी. बजंरगी भाईजान’ के प्रमोशन के दौरान लॉकेट की नीलामी किये जाने की खबर है.

लॉकेट की शुरुआती कीमत 71,154 रुपए लगायी जा चुकी है. यदि यह आपकी पहुंच से बाहर है तो चिंतित मत हों. सलमान अपने फैंस को कभी उदास नहीं करते. वे फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाने की मुहिम चलाने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >