क्‍या दबंग सलमान और जैकलीन के बीच बढ़ रही है दूरियां ?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों के बीच खटास आ गई है. दोनों वर्ष 2014 की सुपरहिट फिल्‍म ‘किक’ में नजर आये थे. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और दोनों अच्‍छे दोस्‍त भी बन गये थे लेकिन अब खबरें कुछ और […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों के बीच खटास आ गई है. दोनों वर्ष 2014 की सुपरहिट फिल्‍म ‘किक’ में नजर आये थे. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और दोनों अच्‍छे दोस्‍त भी बन गये थे लेकिन अब खबरें कुछ और ही बयां कर रही है.

सलमान के दोस्‍त साजिद नाडियावाला जल्‍द ही ‘किक 2’ बना सकते हैं. लेकिन खबरों के मुताबिक सलमान तो होंगे लेकिन जैकलीन नहीं. इस बात का खुलासा खुद सलमान ने किया है. सलमान का कहना है कि वह और साजिद तो साथ काम करेंगे लेकिन जैकलीन साथ नहीं होगी.

दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार है यह तो कोई नहीं जानता. सलमान पर चल रहे केस की सुनवाई के दौरान कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज उनके घर पहुंची थेलेकिन जैकलीन वहां नहीं आई.

जैकलीन हाल ही में फिल्‍म ‘रॉय’ में नजर आई थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ज्‍यादा कमाल नहीं कर पाई थी. वहीं सलमान और जैकलीन कई मौकों पर एकसाथ नजर आये थे लेकिन दोनों के बीच फासला क्‍यों आया यह तो वे दोनों ही बेहतर जानते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >