VIDEO : ''बजरंगी भाईजान'' का टीजर रिलीज, दिखी फैंस की दीवानगी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म के ट्रेलर को खुद सलमान ने भी अपने ट्विटर पर शेयर किया है. फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इस टीजर में सलमान लुक […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म के ट्रेलर को खुद सलमान ने भी अपने ट्विटर पर शेयर किया है. फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

इस टीजर में सलमान लुक अलग और दमदार है. वे फिल्‍म में बजरंग बली के एक भक्‍त के रूप में नजर आ रहे हैं. सलमान टीजर में ‘ हम बजरंग बली के भक्‍त हैं मर जायेंगे लेकिन झूठ नहीं बोलेंगे’ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं.

टीजर में करीना चुलबुले अंदाज में नजर आ रही हैं. वहीं नवाजुद्दीन, सलमान के साथ अपने अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी सलमान और नवाजुद्दीन फिल्‍म ‘किक’ में साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्‍म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस फिल्‍म के अलावा सलमान आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्‍म में उनके आपोजिट सोनम कपूर दिखाई देंगी. फिल्‍म में वे डबल रोल में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >