कश्‍मीर की लड़कियों को करीना ने दान किये अपने कपड़े, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर कश्‍मीर से लौटी है. करीना ने यहां फिल्‍म में पहने कपड़ों को कश्‍मीर की लोकल लड़कियों को दान किया है. फिल्‍म में करीना के अलावा सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. दरअसल करीना की फीमेल फैंस उनसे मिलने […]

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर कश्‍मीर से लौटी है. करीना ने यहां फिल्‍म में पहने कपड़ों को कश्‍मीर की लोकल लड़कियों को दान किया है. फिल्‍म में करीना के अलावा सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

दरअसल करीना की फीमेल फैंस उनसे मिलने के लिए घंटों सेट पर इंतजार किया करती थी. जब करीना उन लड़कियों से मिली तो उन्‍होंने करीना की वार्डरोब और गहनों की खूब तारीफ की जो उन्‍होंने फिल्‍म की शूटिंग के दौरान पहने थे.

उन लड़कियों से मिलने के बाद करीना बेहद भावुक हो गई और करीना ने उन लड़कियों से वादा किया कि शूटिंग खत्‍म होने के बाद वे अपने कपड़े उन्‍हें देकर जायेंगी. जानकारी के अनुसार करीना ने अपने कपड़े उन लडकियों को दे दिये हैं. वहीं करीना अपनी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >