ऐश्‍वर्या के बाद इरफान का फर्स्‍टलुक जारी, देखें वीडियो

मुंबई : कान्‍स उत्सव में ‘जज्बा’ फिल्म की पहली झलक ऐश्वर्या राय के साथ पेश करने के बाद अब फिल्मकार संजय गुप्ता ने फिल्म के दूसरे पोस्टर में अभिनेता इरफान खान को दिखाया है. आपको बता दें कि इस फिल्‍म में इरफान एक निलंबित पुलिसवाले के किरदार में नजर आनेवाले हैं. ‘पीकू’ स्टार इरफान इस […]

मुंबई : कान्‍स उत्सव में ‘जज्बा’ फिल्म की पहली झलक ऐश्वर्या राय के साथ पेश करने के बाद अब फिल्मकार संजय गुप्ता ने फिल्म के दूसरे पोस्टर में अभिनेता इरफान खान को दिखाया है. आपको बता दें कि इस फिल्‍म में इरफान एक निलंबित पुलिसवाले के किरदार में नजर आनेवाले हैं.

‘पीकू’ स्टार इरफान इस नए पोस्टर में काले रंग की चमडे की जैकेट और ऐविएटर चश्मा पहने नजर आ रहे हैं. संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म एक एक्शन ड्रामा फिल्‍म है. इरफान का यह स्टाइलिश अवतार उनकी पिछली फिल्मों से बिलकुल अलग है.

संजय ने ट्विटर पर डाले गए एक ट्वीट में कहा है,’ जज्बा में इरफान को पेश कर रहा हूं …. मुझे हमेशा अपने अभिनेताओं को एक नया रुप देने में मजा आता है….अमित जी, संजू, अनिल, जैकी, अजय, सैफ, सुनील, जॉन और अब इरफान…’

ऐश्‍वर्या एक लंबे अंतराल के बाद इस फिल्‍म में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में ऐश्‍वर्या और इरफान के अलावा शबाना आजमी और अनुपम खेर भी मुख्‍य भूमिका में होंगे. फिल्‍म में ऐश्‍वर्या एक वकील के किरदार में नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >