सलमान को याद आई ''माशाल्‍लाह-माशाल्‍लाह'' कैटरीना कैफ, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों कश्‍मीर की खूबसूरत वादियों में अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे हैं. वहीं सलमान पहाड़ों के बीच कैटरीना कैफ को याद कर रहे हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा कि कैटरीना भी कश्‍मीर से है. सलमान ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा कि,’ माशाल्‍लाह-माशाल्‍लाह गाने से याद आया […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों कश्‍मीर की खूबसूरत वादियों में अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे हैं. वहीं सलमान पहाड़ों के बीच कैटरीना कैफ को याद कर रहे हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा कि कैटरीना भी कश्‍मीर से है.

सलमान ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा कि,’ माशाल्‍लाह-माशाल्‍लाह गाने से याद आया कि कैटरीना कैफ भी कश्‍मीर से है.’ आपको बता दें कि दोनों ने फिल्‍म ‘एक था टाईगर’ में साथ काम काम कर चुके हैं और यह गाना भी इसी फिल्‍म का है.

सलमान-कैटरीना दोनों पहले एकदूसरे को डेट कर चुके हैं लेकिन अब दोनों के बीच को दूरी किसी से छिपी नहीं है. इनदिनों रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं. कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘एक था टाईगर’ में सलमान और कैटरीना की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.

आपको बता दें कि सलमान कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर इनदिनों कश्‍मीर में हैं. फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म को लेकर सलमान खासा उत्‍साहित हैं और वो कश्‍मीर की वादियों का भी खूब आनंद उठा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >