मेरे लिए खोज हैं ऐश्वर्या : इरफान

नयी दिल्ली : ऐश्वर्या राय बच्चन को मानवीयता और जमीन से जुडा बताते हुए इरफान खान ने कहा कि वह मीडिया द्वारा बनायी गयी छवि से कहीं अलग और बेहतर हैं. 48 वर्षीय इरफान 41 वर्षीय ऐश्वर्या के साथ संजय गुप्ता निर्देशित एक्शन थ्रिलर में साथ काम कर रहे हैं. इरफान ने बताया, ऐश मेरे […]

नयी दिल्ली : ऐश्वर्या राय बच्चन को मानवीयता और जमीन से जुडा बताते हुए इरफान खान ने कहा कि वह मीडिया द्वारा बनायी गयी छवि से कहीं अलग और बेहतर हैं. 48 वर्षीय इरफान 41 वर्षीय ऐश्वर्या के साथ संजय गुप्ता निर्देशित एक्शन थ्रिलर में साथ काम कर रहे हैं.

इरफान ने बताया, ऐश मेरे लिए खोज हैं. मैं उनके बारे में जो कुछ भी जानता था, मीडिया के माध्यम से था. वह मीडिया द्वारा बनायी गयी छवि से बहुत अलग और अच्छी हैं. वह मानवीयता और जमीन से जुडी, ख्याल रखने वाली और अपने भीतर के अभिनेता को खंगालने वाली हैं.

अभिनेता ने कहा, किसी भी निर्देशक के लिए उन्हें अपनी फिल्म में लेने और कोई चुनौतिपूर्ण भूमिका देना बहुत अच्छा रहेगा, जहां वह महसूस करती हैं कि मुझे कुछ नया करने दें, मुझे एक किरदार निभाने दें. वह ऐसा करने को तैयार हैं. वह इसके लिए बहुत उत्साहित हैं. मैंने उनके बारे में यही खोजा है. उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहा. पीकू स्टार का कहना है कि उनके जज्बे में काम करने की एक कारण ऐश्वर्या भी थीं. फिल्म का पहला लुक कान फिल्म महोत्सव में दिखाया जाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >