कान्‍स फिल्‍मोत्‍सव में बेटी आराध्‍या संग पहुंची ऐश्‍वर्या राय, देखें वीडियो

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय कान्‍स फिल्‍म महोत्‍सव में हिस्‍सा लेने के लिए फ्रांस पहुंच चुकी है. ऐश्‍वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्‍या और मां वृंदा राय भी उनके साथ नजर आये. ऐश्‍वर्या जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘जज्‍बा’ में दिखाई देंगी. आपको बता दें कि ऐश्‍वर्या वर्ष 2002 में कान्‍स फिल्‍मोत्‍सव का हिस्‍सा बनीं […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय कान्‍स फिल्‍म महोत्‍सव में हिस्‍सा लेने के लिए फ्रांस पहुंच चुकी है. ऐश्‍वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्‍या और मां वृंदा राय भी उनके साथ नजर आये. ऐश्‍वर्या जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘जज्‍बा’ में दिखाई देंगी.

आपको बता दें कि ऐश्‍वर्या वर्ष 2002 में कान्‍स फिल्‍मोत्‍सव का हिस्‍सा बनीं थी. इसके बाद से वे लगातार लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर इस आयोजन में हिस्‍सा ले रही हैं. फिल्‍म ‘जज्‍बा’ में वे लंबे समय बाद नजर आनेवाली हैं.

खबरों के मुताबिक ऐश्‍वर्या इस फिल्‍म में एक वकील की भूमिका में नजर आयेंगी. फिल्‍म में उनके अलावा शाबना आजमी और इरफान खान भी होंगे. बताया जा रहा है कि इस फिल्‍म में उनका किरदार बेहद दमदार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >