अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट के सरप्राइज पैकेज हैं ''विराट कोहली''

अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट मई में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ लीड रोल में रणबीर कपूर हैं, जबकि विलेन हैं करण जौहर. हालांकि अनुराग कश्यप ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि फिल्म में विराट कोहली हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि विराट कोहली […]

अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट मई में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ लीड रोल में रणबीर कपूर हैं, जबकि विलेन हैं करण जौहर. हालांकि अनुराग कश्यप ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि फिल्म में विराट कोहली हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि विराट कोहली को सरप्राइज पैकेज के रूप में रखा गया है, जो दर्शकों को फिल्म के दौरान ही देखने को मिलेगा.

गौरतलब है कि विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर हैं और फिलवक्त टेस्ट टीम में भारत का नेतृत्व करते हैं. अनुष्का और उनका रिश्ता जगजाहिर हो चुका है और दोनों ने इस बात को कुबूल भी कर लिया है. विश्वकप और आईपीएल के दौरान अनुष्का शर्मा परिवार की तरह विराट कोहली के साथ थीं.

हालांकि विश्वकप में भारत की हार के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर बहुत आपत्तिजनक टिप्पणियां की गयी थी, लेकिन इसके बाद इन दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ है और विराट कोहली ने तो यहां तक कह दिया है कि अनुष्का उनकी जिंदगी हैं, जिसके लिए वे जान भी दे सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >