क्‍यों करण ने कहा,''मैं अपनी फिल्‍म में अनुराग कश्‍यप को नहीं लूंगा...

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने फिल्‍मकार अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्‍म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में पहली बार एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने के लिए तैयार करण जौहर ने मजाक करते हुये कहा है कि वह अपनी फिल्मों में आकर्षक दिखने वाले लोगों को लेते हैं और वह फिल्म के निर्देशक को अपनी फिल्म में […]

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने फिल्‍मकार अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्‍म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में पहली बार एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने के लिए तैयार करण जौहर ने मजाक करते हुये कहा है कि वह अपनी फिल्मों में आकर्षक दिखने वाले लोगों को लेते हैं और वह फिल्म के निर्देशक को अपनी फिल्म में नहीं लेंगे.

‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में अतिथि भूमिका में नजर आने वाले अनुराग को अपनी फिल्म में लिये जाने संबंधी पूछे गये सवाल के जबाव में जौहर ने मजाक में कहा, ‘मैं पागल हो गया हूं क्या? मैं केवल अच्छे दिखने वाले अभिनेताओं के साथ काम करता हूं. वह मेरी किसी फिल्म के लिए उपयुक्त नहीं हैं. ‘

बम्बई के 1960 के दशक की कहानी पर आधारित ‘बॉम्बे वेलवेट’ फिल्म में एक फाइटर (रणवीर कपूर), एक उभरती हुयी जैज गायिका (अनुष्का शर्मा) की कहानी है जिसमें उनकी उम्मीदें और सपने उनके व्यक्तिगत रिश्तों से टकराने लगते हैं.

अनुराग के साथ पूर्व में अपने खराब संबंधों की ओर इशारा करते हुये जौहर ने कहा कि उनका रिश्ता नफरत से शुरु हुआ था लेकिन अब वे अच्छे दोस्त हैं. आने वाली फिल्म में जौहर, कैजाद खमबाटा नामक एक पारसी मीडिया मुगल की भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म 15 मई को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >