अर्पिता खान ''बजरंगी भाईजान'' सलमान के साथ कश्‍मीर में. वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा इनदिनों कश्‍मीर में हैं. सलमान अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. अर्पिता ने ट्विटर पर लिखा कि इनदिनों वे कश्‍मीर में अपने भाई सलमान और […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा इनदिनों कश्‍मीर में हैं. सलमान अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

अर्पिता ने ट्विटर पर लिखा कि इनदिनों वे कश्‍मीर में अपने भाई सलमान और पति आयुष के साथ बेहतरीन पल बिता रही है. दोनों के साथ समय बिताना उन्‍हें बेहद अच्‍छा लग रहा है. वहीं सलमान इस फिल्‍म की शूटिंग कश्‍मीर की कई खूबसूरत वादियों में कर रहे हैं.

वहीं कश्‍मीर में रहते हुए हाल ही में सलमान की तबीयत खराब हो गई थी. उनके कान में दर्द बताया जा रहा था. वहीं अब वे बिल्‍कुल ठीक है और शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. करीना के साथ दर्शक उन्‍हें फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ के बाद दूसरी बार पर्दे पर एकसाथ देखेंगे.

हाल ही में अर्पिता ने शूटिंग के दौरन सलमान की कई तस्‍वीरें खींच कर पोस्‍ट भी की थी. वहीं खबरें यह भी आ रही थी सलमान जल्‍द ही आयुष को फिल्‍मों में लॉन्‍च करने वाले हैं. ऐसा भी हो सकता है कि वे सलमान के साथ शूटिंग के गुर सीख रहे हों.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >