अभिनेत्री राधिका आप्‍टे का वीडियो हुआ वायरल, अनुराग कश्‍यप ने की पुलिस से शिकायत

नयी दिल्‍ली/मुंबई :: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्‍टे हाल ही में अपनी फिल्‍म ‘बदलापुर’ के बाद फिर एकबार सुर्खियों में हैं. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार राधिका का एक न्‍यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वहीं कहा जा रहा है कियह वीडियो अनुराग कश्‍यप की 20 मिनट कीशॉट फिल्‍म से लिया […]

नयी दिल्‍ली/मुंबई :: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्‍टे हाल ही में अपनी फिल्‍म ‘बदलापुर’ के बाद फिर एकबार सुर्खियों में हैं. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार राधिका का एक न्‍यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वहीं कहा जा रहा है कियह वीडियो अनुराग कश्‍यप की 20 मिनट कीशॉट फिल्‍म से लिया गया है.

वहीं अनुराग ने इसकी शिकायत मुबंई पुलिस से की है. पुलिस भी अपनी जांच में जुट गई है ताकि वीडियो जारी करनेवाले को जल्‍द से जल्‍द पकड़ सके. अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार अनुराग का कहना है कि इस लघु फिल्‍म की कहानी सच्‍ची घटना पर आधारित है और इस सीन को शूट करने के लिए उन्‍हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी.

अनुराग ने आगे कहा कि फिल्‍म में यह सीन केवल चंद सेकेंड का है. इस फिल्‍म को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर रिलीज किया जाना था लेकिन इसका अचानक ऐसे सबके सामने आ जाना वाकई हैरानी की बात है. वे चाहते हैं कि जल्‍द से जल्‍द दोषी को पकड़े.

राधिका हाल ही में फिल्‍म ‘बदलापुर’ में दिखाई दी थी. फिल्‍म में उनके अलावा वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दाकी और यामी गौतम ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >