क्‍यों सैफ ने कहा, ''अच्‍छा हुआ मेरी शादी हो गई...'', देखें वीडियो

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान जल्‍द ही फिल्‍म सलमान खान के प्रोडक्‍शन तले बनने वाली फिल्‍म ‘जुगलबंदी’ में नजर आनेवाले हैं. वहीं सैफ की बेगम करीना कपूर इनदिनों सलमान के साथ फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रही हैं. वहीं एक कार्यक्रम के दौरान सैफ से जब एक पत्रकार ने पूछा कि,’ कोर्ट […]

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान जल्‍द ही फिल्‍म सलमान खान के प्रोडक्‍शन तले बनने वाली फिल्‍म ‘जुगलबंदी’ में नजर आनेवाले हैं. वहीं सैफ की बेगम करीना कपूर इनदिनों सलमान के साथ फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रही हैं.

वहीं एक कार्यक्रम के दौरान सैफ से जब एक पत्रकार ने पूछा कि,’ कोर्ट ने एक लॉ पास कर दिया है जिसके तहत लंबे समय से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले कपल को मैरिड माना जायेगा.’ इस बात का जवाब देते हुए सैफ ने हंसते हुए कहा,’ अच्‍छा हुआ मेरी शादी हो गर्इ.’

वहीं करीना, सलमान के साथ ‘बजरंगी भाईजान’ में काम कर रही हैं तो दूसरी ओर सलमान के होम प्रोडक्‍शन में बन रही फिल्‍म में सैफ मुख्‍य भूमिका में होंगे. करीना और सलमान इससे पहले भी फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >