करण ने बयां की इमरान-विद्या की ''हमारी अधूरी कहानी''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ का ट्रेलर अभी आधिकारिक रुप से जारी नहीं हुआ है जबकि फिल्म निर्माता करण जौहर ने इसकी तारीफ करते हुए इस बेहतरीन बताया है. 42 वर्षीय जौहर ने ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर और इसके निर्देशक मोहित सूरी की प्रशंसा की है. जौहर ने […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ का ट्रेलर अभी आधिकारिक रुप से जारी नहीं हुआ है जबकि फिल्म निर्माता करण जौहर ने इसकी तारीफ करते हुए इस बेहतरीन बताया है.

42 वर्षीय जौहर ने ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर और इसके निर्देशक मोहित सूरी की प्रशंसा की है. जौहर ने लिखा कि मोहित की ‘हमारी अधूरी कहानी’ का ट्रेलर देखा. भावनाओं पर उनकी पकड अविश्वसनीय है. करण जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में निगेटिव किरदार में नजर आनेवाले हैं.

https://twitter.com/karanjohar/status/589400202999529472

इस फिल्म में विद्या बालन भी हैं और इसे महेश भट्ट की विशेष फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है. पूजा भट्ट ने इस फिल्म को लेकर अपने पिता और मोहित सूरी की प्रशंसा की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि,’ मुझे ‘हमारी अधूरी कहानी’ के कुछ हिस्से देखने को मिले और इसने मुझे रुला दिया. मोहित और महेश भट्ट को धन्यवाद.’

विद्या बालन और इमरानी हाशमी इससे पहले भी दो फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं. विद्या इस फिल्‍म को खासा उत्‍साहित हैं. वहीं इमरान हाल ही में फिल्‍म ‘मि. एक्‍स’ में नजर आ चुके हैं. फिल्‍म को दर्शकों का कोई खास रिस्‍पांस तो नहीं मिला लेकिन दर्शक ‘हमारी अधूरी कहानी’ से उम्‍मीद लगाये बैठे है. फिल्म 12 जून का रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >