''Bajrangi Bhaijaan'' के लिए कश्मीर में सलमान खान

श्रीनगर : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के लिए आज कश्मीर घाटी पहुंचे. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी हैं. फिल्‍म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. फिल्म यूनिट के सूत्रों ने बताया कि अभिनेता अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आज घाटी पहुंचे. घाटी में बारिश […]

श्रीनगर : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के लिए आज कश्मीर घाटी पहुंचे. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी हैं. फिल्‍म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं.

फिल्म यूनिट के सूत्रों ने बताया कि अभिनेता अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आज घाटी पहुंचे. घाटी में बारिश के कारण हुई तबाही की वजह से शूटिंग में देरी हो गयी है. उन्होंने बताया कि रही इस फिल्म की शूटिंग घाटी में पहलगाम और गुलमर्ग सहित कई लोकेशनों पर होगी.

निर्देशक घाटी में कुछ एक्शन सीन, एक लडाई का सिक्वेंस और एक गाना शूट करना चाहते हैं. संभवत: पूरी टीम एक महीने यहां रुकेगी. उन्होंने बताया कि सलमान इस दौरान घाटी की सुन्दरता देखना चाहते हैं और लोगों को जानना चाहते हैं.

कबीर खान पिछले वर्ष सितंबर में बाढ से पहले भी घाटी में लोकेशन देखने आए थे और इस वर्ष की शुरुआत में भी आए थे. सूत्रों ने बताया, ‘कबीर अप्रैल के पहले सप्ताह में शूटिंग शुरु करना चाहते थे, लेकिन घाटी में बारिश के कारण इसमें देरी हो गयी.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >