हुमा बेच रही है अपना पुराना फोन

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपना पुराना फोन बेचना चाहती हैं. इसलिए नहीं कि उनका फोन खराब है बल्कि वो इस फोन को बेचकर पैसा एक चैरिटी को दान करना चाहती हैं. हुमा ने अपना फोन बेचने के लिए सोशल साइट ट्विटर पर एक पोस्‍ट डाला है. उनके कुछ फैंस ने पुराना फोन खरीदने की इच्‍छा […]

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपना पुराना फोन बेचना चाहती हैं. इसलिए नहीं कि उनका फोन खराब है बल्कि वो इस फोन को बेचकर पैसा एक चैरिटी को दान करना चाहती हैं. हुमा ने अपना फोन बेचने के लिए सोशल साइट ट्विटर पर एक पोस्‍ट डाला है. उनके कुछ फैंस ने पुराना फोन खरीदने की इच्‍छा भी जाहिर की है.

हुमा ने अपना फोन बेचने के लिए ट्विटर पर लिखा, ‘ यह आगे बढ़ने का समय है. किसी ने मुझे फोन ऑनलाइन बेचने को सुझाव दिया. क्‍या कोई ग्राहक है.’ वहीं हुमा के कुछ फैंस ने उनका फोन खरीदने में दिलचस्‍पी दिखाई है.

हुमा ने दर्शकों के रिस्‍पांस को देखते हुए लिखा,’ वाह क्‍या रिस्‍पांस है. दर्शकों ने इसे खरीदने की इच्‍छा जतायी है. ये पैसा चैरिटी को जायेगा. क्‍या कहते हो.’

हुमा की ‘बदलापुर’

हुमा हाल ही में फिल्‍म ‘बदलापुर’ में नजर आई थी. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी की थी. फिल्‍म में वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दाकी और यामी गौतम ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. इस फिल्‍म को लेकर दर्शकों का रिस्‍पासं देखकर हुमा बेहद खुश हुई थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >