बजरंगी भाईजान के सेट पर बाल हनुमान के साथ दिखे सलमान

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. सलमान ने अपने ट्विटर पर फिल्‍म की शूटिंग के दौरान बाल हनुमानों के साथ खींची अपनी फोटो भी शेयर की. खबरों के अनुसार, यह वीडियो फिल्‍म के एक गाने ‘बेटा लेले सेल्‍फी’ की शूटिंग का […]

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. सलमान ने अपने ट्विटर पर फिल्‍म की शूटिंग के दौरान बाल हनुमानों के साथ खींची अपनी फोटो भी शेयर की.

खबरों के अनुसार, यह वीडियो फिल्‍म के एक गाने ‘बेटा लेले सेल्‍फी’ की शूटिंग का है. इसकी शूटिंग मुंबई के फिल्‍म सिटी में की गयी है. इस वीडियो में सलमान को हनुमान के भेष में छोटे बच्चों के साथ डांस के साथ ताल मिलाते देखा जा सकता है.
फिल्म बजरंगी भाईजान में मुख्‍य किरदारों में सलमान खान, करीना कपूर और नवाजुदृीन सि‍दृीकी हैं. हाल ही में करीना और सलमान में मुंबई में फिल्म का शूट पूरा किया है. आगे का शूट कश्‍मीर में किया जाएगा. सलमान खान और करीना कपूर ने इससे पहले साथ में फिल्‍म बॉडीगार्ड की है. इसे बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कामयाबी मिली.
फिल्म को कबीर खान निर्देशत कर रहे हैं. कबीर की पत्‍नी टीवी कलाकार मिनी माथुर ने भी अपने ट्विटर हैंडल के माध्‍यम से फिल्‍म के शूट की तस्‍वीरें पोस्ट की हैं. फिल्म 17 जुलाई 2015 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >