..तो अब दीपिका-रणवीर करेंगे शादी!

बॉलीवुड की ब्यूटीफुल अदाकार दीपिका पादुकोण और उनके रिकी बहल ब्‍वायफ्रैंड रणवीर सिंह लगता है जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. दीपिका और रणबीरको हाल ही में मुंबई में फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बर्थडे पार्टी में साथ देखा गया. मीडिया की नजरें उस वक्‍त उन पर पड़ी जब दोनों साथ में […]

बॉलीवुड की ब्यूटीफुल अदाकार दीपिका पादुकोण और उनके रिकी बहल ब्‍वायफ्रैंड रणवीर सिंह लगता है जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. दीपिका और रणबीरको हाल ही में मुंबई में फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बर्थडे पार्टी में साथ देखा गया.
मीडिया की नजरें उस वक्‍त उन पर पड़ी जब दोनों साथ में एक ही गाड़ी से उतरे. सफेद रंग के ड्रेस में दीपिका और टॉमब्‍वॉय अंदाज में रणवीर एक साथ काफी खुश नजर आ रहे थे.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को पहले भी साथ देखा गया है. दोनों साथ में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में काम कर रहे हैं. शूटिंग के बीच में भी दोनों को कई बार साथ में घूमते फिरते और लंच करते देखा गया है. दोनों ने साथ में 2013 में आयी भंसाली की पीरियड फिल्म ‘राम-लीला’ में साथ काम किया था. इसके बाद दीपिका की फिल्‍म ‘फाइंडिंग फेनी’ में भी रनवीर नेछोटासा कैमियो रोल किया था.
रणवीर को इस साल जनवरी में बेंगलुरु के एक मॉल में दीपिका, उनकी मां उज्‍ज्‍वला और बहन अनीशा के साथ शॉपिंग करते देखा गया था. कुछ समय पहले रणबीर और दीपिका की सगाई की खबरें भी मीडिया में छाई हुईं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >