बोले शाहरुख, नाज है पत्‍नी गौरी पर

बालीवुड स्‍टार शाहरुख खान ने बताया कि उन्‍हें उनकी डिजाइनर पत्नी गौरी खान पर नाज है. शाहरुख ने यह बातें ट्विटर के जरिए कही. फिलहाल शाहरुख अपने आनी फिल्‍म ‘फैन’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. क्रोएशि‍या में शूटिंग के वजह से वह गौरी खान के डिजाइन किए फ्रैबिक की प्रदशर्नी में नहीं पहुंच पाए. शाहरुख […]

बालीवुड स्‍टार शाहरुख खान ने बताया कि उन्‍हें उनकी डिजाइनर पत्नी गौरी खान पर नाज है. शाहरुख ने यह बातें ट्विटर के जरिए कही. फिलहाल शाहरुख अपने आनी फिल्‍म ‘फैन’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. क्रोएशि‍या में शूटिंग के वजह से वह गौरी खान के डिजाइन किए फ्रैबिक की प्रदशर्नी में नहीं पहुंच पाए.
शाहरुख ने अपने अंदाज में ट्विटर के माध्‍यम से गौरी को बधाई देते हुए लिखा कि ‘सत्‍य पॉल के लिए गैारी की कलाकारी.. उनकी उपलब्धि पर मुझे गर्व है..लेकिन उनकी सरहना करने के लिए मैं वहां मौजूद नहीं हूं… यह शर्म की बात है कि मैं ये ड्रेस नहीं पहन पाया.’

गौरी खान ने सत्‍यपॉल की 30वीं वर्षगांठ के लिए ‘अ ट्रॉपिकल वंडर ‘नाम से कलेक्‍शन तैयार किया है. इसकी प्रदशर्नी लैक्‍मे फैशन वीक समर रेजॉर्ट-2015 के लिए की गयी.
शाहरुख फिलहाल क्रोएशिया के डिब्रोन्विक शहर में शूट कर रहे हैं और लगातार अपने ट्वीट के माध्‍यम से अपने फैन्‍स से जुड़े हुए हैं. उन्‍होंने ट्वीट करके बाताया कि आज की सुबह डिब्रोन्‍विक में धूप के साथ हुई. मुझे यह मौसम बहुत पसंद है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >