..तो ये था ''पीकू'' के ट्रेलर रिलीज से पहले दीपिका का खास आइडिया

बॉलीवुड सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन, दीपिका पोदुकोण और इरफान खान की की आने वाली फिल्‍म ‘पीकू’ के ट्रेलर का टीजर लॉन्‍च हो गया है. यह टीजर लोगों को फिल्‍म की कहानी के बारे में और कन्‍फ्यूज करने वाला है. फिल्म के टीजर को लेकर दीपिका का इंट्रेस्‍टिंग आइडिया निर्देशक को इतना पसंद आया कि उन्‍होंने तुरंत […]

बॉलीवुड सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन, दीपिका पोदुकोण और इरफान खान की की आने वाली फिल्‍म ‘पीकू’ के ट्रेलर का टीजर लॉन्‍च हो गया है. यह टीजर लोगों को फिल्‍म की कहानी के बारे में और कन्‍फ्यूज करने वाला है.
फिल्म के टीजर को लेकर दीपिका का इंट्रेस्‍टिंग आइडिया निर्देशक को इतना पसंद आया कि उन्‍होंने तुरंत इसे अप्‍लाई कर दिया. यह टीजर फिल्‍म के ट्रेलर की ही बात करता है. पीकू का आफिसियल ट्रेलर 25 मार्च को रात के नौ बजे रिलीज होने वाला है.

इस फिल्‍म का निर्देशन ‘विकी डोनर’ और ‘मद्रास कैफे’ जैसी जबर दस्‍त फिल्‍म बना चुके सुजीत सरकार कर रहे हैं. फिल्‍म में मुख्‍य किरदार में अमिताभ बच्‍चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान हैं. खास बात है कि फिल्‍म में दीपिका पादुकोण फिल्‍म के टाइटल ‘पीकू’ के किरदार में हैं. उन्‍होंने अमिताभ बच्‍चन की बेटी की भमिका निभाई है.
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है दीपिका अमिताभ की बेटी की भूमिका निभा रही हैं. इससे पहले फिल्‍म ‘आरक्षण’ में दोनों साथ नजर आए थे. वहीं फिल्‍म में पहली बार इरफान और दीपिका रोमांस करते दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >