सुपरस्टार शाहरुख खान का यह काम के प्रति लगाव ही तो है जो शूट के दौरान लगे चोट के बावजूद उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली. 49 वर्षीय किंग खान फिलहाल मनीष शर्मा की फिल्म ‘फैन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.
शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बहुत दर्द हो रहा है और वह बत्तख की तरह चल रहे हैं. हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्हें बत्तख पसंद नहीं हैं लेकिन इस तरह तो बत्तख बनना बिल्कुल पसंद नहीं.
जानकारी के मुताबिक एक सीन में शाहरुख क्रोएशिया की सड़कों पर एक बाइक से टकाराने के बाद दौड़ते दिखे हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ 35 वर्षीय पूर्व सुपर मॉडल वालुश्चा डी सौशा हैं. फैन अगले साल पर्दे पर आएगी.
