अप्रैल में दिखेगा ऐश का ”जज्‍बा”

बॉलीवुड ब्‍यूटी ऐश्‍वर्या राय की कमबैक फिल्‍म ‘जज्‍बा’जल्‍द ही लोगों के सामने होगी. लंबे समय से फिल्‍मों से दूर रहीं ऐश इस फिल्‍म के जरिए फिर से बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार इंट्री करने की तैयारी में हैं. जबरदस्‍त एक्‍शन ड्रामा इस फिल्म में ऐश लीड रोल में है. फिल्‍म में ऐशवर्या कई एक्‍शन सिक्‍वेंस करते […]

बॉलीवुड ब्‍यूटी ऐश्‍वर्या राय की कमबैक फिल्‍म ‘जज्‍बा’जल्‍द ही लोगों के सामने होगी. लंबे समय से फिल्‍मों से दूर रहीं ऐश इस फिल्‍म के जरिए फिर से बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार इंट्री करने की तैयारी में हैं.
जबरदस्‍त एक्‍शन ड्रामा इस फिल्म में ऐश लीड रोल में है. फिल्‍म में ऐशवर्या कई एक्‍शन सिक्‍वेंस करते दिखने वाली हैं. जानकारी के मुताबिक फिल्‍म के निर्माता संजय गुप्ता फिल्‍म का पहला लुक अप्रैल में लॉन्च करने वाले हैं.
यह फिल्‍म में मुख्‍य किरदारों में ऐश्‍वर्या राय, इरफान खान, शबाना आजमी, अनुपम खेर, अतुल कुलकर्णी और चंदन रॉय सन्‍याल हैं. फिल्‍म की शूटिंग इस साल जनवरी से शुरू हुई है. फिल्‍म की ज्‍यादातर शूटिंग मुंबई के आसपास होगी.
फिल्म की रिलीज की तारीख 9 अक्‍टूबर को तय की गयी है. जानकारी के अनुसार इस फिल्‍म में जॉन अब्राहम भी छोटे सी भूमिका में नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >