आमिर खान ने मीडिया संग मनाया 50वां जन्मदिन

मुंबई : आमिर खान आज 50 साल के हो गये और इस मौके पर उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ केक काटकर जश्न मनाया. उनका कहना है कि वह खुद को अब भी 20-25 साल के नौजवान के तौर पर महसूस करते हैं. हाल ही आमिर फिल्‍म ‘पीके’ में नजर आ चुके हैं. उनकी अगली फिल्म ‘दंगल’ […]

मुंबई : आमिर खान आज 50 साल के हो गये और इस मौके पर उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ केक काटकर जश्न मनाया. उनका कहना है कि वह खुद को अब भी 20-25 साल के नौजवान के तौर पर महसूस करते हैं. हाल ही आमिर फिल्‍म ‘पीके’ में नजर आ चुके हैं.

उनकी अगली फिल्म ‘दंगल’ होगी. फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी बेटियों के बारे में है. आमिर ने कहा कि वह हिंदी सिनेमा उद्योग का हिस्सा बनकर खुद को खुशनसीब मानते हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा दिल से काम किया और बहुत कम लोगों को यह मौका मिलता है. मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं. मैं उन सभी लेखकों और निर्देशकों को धन्यवाद करना चाहता हूं जिनके साथ मैंने काम किया.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >