सलमान नहीं कर पायेंगे करण की ”शुद्धि”, दीपिका संग करेंगे ”सुल्‍तान”

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सलमान के आपोजिट करीना कपूर भी लीड रोल में होगी. दोनों कलाकार फिल्‍म की बाकी बची शूटिंग के लिए जल्‍द ही कश्‍मीर की वादियों की ओर रुख करेंगे. इस बात की जानकारी फिल्‍म के निर्देशक […]

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सलमान के आपोजिट करीना कपूर भी लीड रोल में होगी. दोनों कलाकार फिल्‍म की बाकी बची शूटिंग के लिए जल्‍द ही कश्‍मीर की वादियों की ओर रुख करेंगे. इस बात की जानकारी फिल्‍म के निर्देशक कबीर खान ने दी है.

आपको बता दें कि इससे पहले आमिर ख़ान फिल्‍म ‘सरफ़रोश’ और शाहरुख़ ख़ान फिल्‍म ‘जब तक है जान’ की शूटिंग कश्मीर में कर चुके हैं. वहीं अब सलमान कश्‍मीर में ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग करेंगे. वहीं कबीर ने बताया कि सलमान की सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये गये हैं.

वहीं फिल्‍म के बारे में कबीर खान ने बताया कि,’ फिल्‍म की लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो गई है. बाकी दो महीनों में फिल्‍म की बाकी शूटिंग भी पूरी कर लेंगे. दो महीने तक फिल्‍म की शूटिंग कश्‍मीर में होगी.’ फिल्‍म को लेकर सलमान खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म में वो एक पिता के किरदार में नजर आयेंगे. वैसे भी सलमान को बच्‍चों से बेहद प्‍यार है तो यह फिल्‍म तो उनके लिए खास होगी ही.

वहीं सलमान इस फिल्‍म की शूटिंग खत्‍म करते ही सूरज बड़जात्‍या की फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग करेंगे. इस फिल्‍म के बाद वे करण जौहर का फिल्‍म ‘शुद्धि’ करनेवाले थे लेकिन करण को अभी और इंतजार करना पड़ेगा. सलमान करण की फिल्‍म से पहले यशराज बैनर की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ करेंगे. खबरें आ रही है इस फिल्‍म में सलमान के साथ डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण मुख्‍य भूमिका में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >