ऐश्‍वर्या की ''जज्‍बा'' 9 अक्‍टूबर को होगी रिलीज...

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय लंबे अर्से बाद जल्‍द ही फिल्‍म ‘जज्‍बा’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्‍म को लेकर ऐश खासा उत्‍साहित हैं. वहीं फिल्‍मकार संजय गुप्‍ता ने फिल्‍म का प्रदर्शन 9 अक्‍टूबर को रखने का संकेत दिया है. फिल्‍म में ऐश के अलावा इरफान खान […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय लंबे अर्से बाद जल्‍द ही फिल्‍म ‘जज्‍बा’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्‍म को लेकर ऐश खासा उत्‍साहित हैं. वहीं फिल्‍मकार संजय गुप्‍ता ने फिल्‍म का प्रदर्शन 9 अक्‍टूबर को रखने का संकेत दिया है. फिल्‍म में ऐश के अलावा इरफान खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा, ‘नौ अक्टूबर 2015 मेरे लिए इस साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा.’ साथ ही इस फिल्‍म में अनुपम खेर, अतुल कुलकर्णी, चंदन रॉय सान्याल और जॉन अब्राहम ने मेहमान भूमिकाएं निभाई हैं. संजय इस फिल्‍म को लेकर बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि ऐश के साथ काम करने में अच्‍छा लग रहा है. दर्शकों को फिल्‍म पसंद आयेगी.

वहीं ऐश इस फिल्‍म के अलावा करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ में भी नजर आयेंगी. इस फिल्‍म में रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. अनुष्‍का ने ऐश्‍वर्या के साथ काम करने को लेकर खुशी जाहिर की थी और कहा था कि उनके साथ काम करना मेरे लिए बड़ी बात है.

संजय के साथ-साथ दर्शक भी ऐश्‍वर्या को सिल्‍वर स्‍क्रीन पर देखने के लिए बेहद उत्‍साहित हैं. वे लंबे समय बाद दोबारा बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >