क्‍या सलमान की उम्र कम होती जा रही है ?

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान की उम्र लगता है घटती जा रही है. जी हां सलमान इस साल अपना 50वां जन्‍मदिन मनाने वाले हैं. लेकिन उनकी एक्टिंग, उनके फैंस, उनकी दरियादिली में कहीं से कोई कमी नहीं आई है. वे जल्‍द ही अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान की उम्र लगता है घटती जा रही है. जी हां सलमान इस साल अपना 50वां जन्‍मदिन मनाने वाले हैं. लेकिन उनकी एक्टिंग, उनके फैंस, उनकी दरियादिली में कहीं से कोई कमी नहीं आई है. वे जल्‍द ही अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आयेंगे. सोनम अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं और उम्र में सलमान से बहुत छोटी है. फिल्‍म में दोनों एकदूसरे के आपोजिट नजर आयेंगे.

सलमान इस फिल्‍म में फिल्‍म ‘हम साथ-साथ है’ के शर्मीले प्रेम की तरह नजर आयेंगे. दर्शक भी उन्‍हें इस रूप में देखने के लिए बेहद उत्‍साहित हैं. सोनम और सलमान की ऑनलाइन कैमेस्‍ट्री दर्शकों को पसंद आयेगी. सलमान की फिटनेस और चेहरे की चमक देखकर लगता है कि उनकी उम्र बढ़ने के बजाय घटती जा रही है. इस फिल्‍म में सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे. एक किरदार शर्मीला तो दूसरा किरदार एक एक्‍शन हीरो के रूप में.

सोनम ने भी एक बयान में कहा था कि,’ सलमान मेरे पापा के अच्‍छे दोस्‍त हैं. मैं उनसे बहुत छोटी हूं. लेकिन मुझे उनके साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं हुई क्‍योंकि वो बहुत कॉपरेटिव हैं.’ सलमान ने भी इस बात को स्‍वीकारा भी था कि सोनम उनसे बहुत छोटी है और सोनम के साथ ऑनस्‍क्रीन रोमांस करने में उन्‍हें थोड़ी परेशानी हो रही थी.

वहीं अब खबरें यह भी आ रही है कि करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘शुद्धि’ में सलमान आलिया संग रोमांस करते नजर आयेंगे. आलिया भी सलमान से बहुत छोटी है. दोनों फिल्‍म में एक-दूसरे के आपोजिट नजर आयेंगे. आलिया ने वर्ष 2012 में फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. इसके बाद आलिया ने फिल्‍म ‘हंप्‍टी शर्मा की दुल्‍हानियां’, ‘हाईवे’, ‘2 स्‍टेट्स’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में काम कर चुकी है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि इन कम्र उम्र हीराइनों से साथ सलमान की ऑनस्‍क्रीन जोड़ी कैसी लगती है. ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >