''बजरंगी भाईजान'' की कहानी का हुआ खुलासा, सलमान निभायेंगे पिता का रोल

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान के फैंस उनकी फिल्‍मों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. सलमान इस बार अपने फैंस को ‘बजरंगी भाईजान’ का तोहफा देंगे. वहीं पहले फिल्‍म के बारे में खबरें आ रही थी कि फिल्‍म एक हिंदू लड़की और एक मुस्‍लिम लड़के की कहानी पर आधारित है. लेकिन फिल्‍म […]

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान के फैंस उनकी फिल्‍मों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. सलमान इस बार अपने फैंस को ‘बजरंगी भाईजान’ का तोहफा देंगे. वहीं पहले फिल्‍म के बारे में खबरें आ रही थी कि फिल्‍म एक हिंदू लड़की और एक मुस्‍लिम लड़के की कहानी पर आधारित है. लेकिन फिल्‍म में सलमान एक पिता का किरदार निभाते नजर आयेंगे. इससे पहले सलमान फिल्‍म ‘बीवी नंबर 1’, ‘पार्टनर’ और ‘जब प्‍यार किसी से होता है’ में एक पिता का किरदार निभा चुके हैं.

फिल्‍म में करीना भी हैं लेकिन वे फिल्‍म में एक छोटा सा रोल निभाती नजर आयेंगी. वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्‍म ‘नो वन किल्‍ड जेसिका’ के डायरेक्‍टर राज कुमार गुप्‍ता करीना को लेकर एक फिल्‍म का निर्माण कर रहे हैं. इस फिल्‍म में करीना दिमागी हालत से ठीक नहीं एक पेसेंट (एक प्रकार का पागलपन) की भूमिका निभाने वाली है.

फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की कहानी कुछ इस प्रकार की है कि सलमान को बॉर्डर पर एक लड़की मिलती है. वह बिल्‍कुल अकेली है. सलमान उसे अपने साथ ले आते हैं और उसे उसके फैमिली से मिलाने का प्रण करते हैं. इस दौरान वे कई मुसीबतों का सामना करते हैं. फिल्‍म दर्शकों के दिलों को छुयेगी. फिल्‍म में कई ऐसे भावनात्‍मक सीन है जो दर्शकों को इमोशनल कर देंगे.

वहीं सलमान का फिल्‍म के बारे में कहना है कि,’ बच्‍चों से मुझे बेहद स्‍नेह है. मुझे बच्‍चों के साथ वक्‍त गुजारना अच्‍छा लगता है.’ सलमान वैसे भी बच्‍चों के लिए अपने रीयल लाईफ में भी काफी कुछ करते रहते हैं. वहीं सलमान की पिछली फिल्‍म ‘किक’ में भी उन्‍होंने एक्‍शन हीरो के साथ-साथ एक इमोशनल हीरो का किरदार भी निभाया था.

वहीं इस फिल्‍म की शूटिंग खत्‍म हो गई है. इस बात की जानकारी खुद फिल्‍म के निर्देशक कबीर खान ने किया है. इस फिल्‍म के बाद सलमान अब फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त होनेवाले हैं. इस फिल्‍म में सलमान के आपोजिट सोनम कपूर नजर आयेंगी. इस फिल्‍म में दर्शक शर्मीले ‘प्रेम’ को देख पायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >