3 Idiots: रोहित शर्मा ने उड़ाया आमिर खान का मजाक, ‘3 इडियट्स’ के वायरल वीडियो की सच्चाई आयी सामने

एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी नजर आ रहे है, जो क्रिकेटर के आउटफिट में दिख रहे है. वो इसमें कहते दिख रहे है, वे क्रिकेट के मैदान में उतरेंगे.

3 Idiots Sequel: इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बज है कि आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी 3 इडियट्स सीक्वल को लेकर आ रहे है. इस खबर से फैंस काफी खुश हो गए थे, लेकिन लगता है कि उनकी खुशी को किसी की नजर लग गई. 3 इडियट्स का कोई सीक्वल नहीं आ रहा है और सारे एक्टर्स एक साथ एक क्रिकेट सट्टेबाजी ऐप का प्रमोट कर रहे है. इसका नया वीडियो सामने आ गया है.

नहीं आ रहा 3 इडियट्स का सीक्वल

दरअसल, ड्रीम 11 ने एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इसमें आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी नजर आ रहे है, जो क्रिकेटर के आउटफिट में दिख रहे है. वो इसमें कहते दिख रहे है, वे क्रिकेट के मैदान में उतरेंगे. वीडियो में माधवन कहते है, आज कल क्रिकेटर्स एक्टिंग में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी ले रहे है. जिसके बाद शरमन कहते है, जब भी टीवी ऑन करो, वो कहते दिखते है, ये मैं कर लेता हूं वो कर लेता हूं.

एक बाउंसर आएगा, ज़मीन पर आओगे…

वीडियो में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी क्रिकेटर्स का मजाक उड़ाते है. उनकी बातें सुनकर जसप्रीत बुमराह उनसे पूछते है कि क्या वे कभी मैदान पर 150 रन बना सकते है. हार्दिक पांड्या कहते हैं, एक बाउंसर आएगा, ज़मीन पर आओगे. रोहित शर्मा, आमिर खान का मजाक उड़ाते हुए कहते है, लगान में कोई क्रिकेट खेलकर क्रिकेटर नहीं बन जाता. जिसके बाद आमिर कहते है, ऐड में कोई एक्टिंग करके एक्टर नहीं बन जाता. शरमन कहते है, आमिर की हर फिल्म 300 करोड़ के पार जाती है.

ओपन चैलेंज, जो जीता वो सिंकदर…

वीडियो में आमिर, माधवन और शरमन जोशी कहते हैं- ‘ये लोग हमारी फील्ड में घुसकर ज्यादा ही उड़ रहे हैं, अब हम उनकी फील्ड में घुसेंगे. ओपन चैलेंज, जो जीता वो सिंकदर, जो हारा वो बंदर.’ बता दें कि राजकुमारी हिरानी द्वारा निर्देशित, 3 इडियट्स को समीक्षकों द्वारा सराहा गया और दुनिया भर में 400 करोड़ के सकल संग्रह के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई. फिल्म में आमिर, शरमन और माधवन ने 3 दोस्तों के रूप में, बोमन ईरानी ने कॉलेज प्रिंसिपल के रूप में, करीना ने आमिर की गर्लफ्रेंड के रूप में अभिनय किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >