3 Idiots: सालों बाद 3 इडियट्स को रिजेक्ट करने पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

3 Idiots: काजोल इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर फिल्म ‘मां’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 27 जून को रिलीज होने वाली है. प्रमोशन के दौरान काजोल ने खुलासा किया कि उन्हें '3 इडियट्स' का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया था.

3 Idiots: काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां’ को लेकर चर्चा में है. यह एक हॉरर फिल्म है जो 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर काफी डरावना था और इसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया. मूवी का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है और अजय देवगन ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म के प्रमोशन में एक्ट्रेस जोर-शोर से लगी हुई है. इस दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में उन फिल्मों के बारे में बताया जिसे उन्होंने रिजेक्ट किया है. उन्होंने 3 इडियट्स के बारे में बताया, जो उन्हें ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था.

काजोल ने ठुकराया था 3 इडियट्स

पिंकविला संग इंटरव्यू में काजोल से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी फिल्म को ठुकराने में मुश्किल हुई जो बाद में सुपरहिट हो गई. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे ना कहने में एक पल भी नहीं लगता. जो चीज पसंद नहीं आती, उसे मना करने से पहले मैं ज्यादा नहीं सोचती. एक्ट्रेस से इस बारे में कोई उदाहरण देने को कहा गया. काजोल ने इसमें राजकुमार हिरानी की 3 इडियट्स का नाम लिया. एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि वह फिल्में उनके नसीब में थीं, जैसे बोलते हैं ना जिसका लिखा हुआ है, उसको ही मिलता है… तो मुझे लगता है कि उन फिल्मों के बिना भी मैंने अपने लिए काफी अच्छा किया है.

3 इडियट्स में काजोल वाला रोल मिला था करीना कपूर को

3 इडियट्स एक सुपरहिट मूवी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. साल 2009 में ये फिल्म आई थी और इमें आमिर खान के साथ-साथ आर माधवन, शरमन जोशी ने अहम किरदार निभाया था. करीना कपूर वाला रोल ही काजोल को मिला था. ये फिल्म आज भी दर्शकों की फेवरेट मूवी से एक है. 3 इडियट्स पहली भारतीय फिल्म थी जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. मूवी में बोमन ईरानी भी थे.

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी का कटेगा पत्ता? शो में फिर से वापसी को लेकर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मेकर्स प्लान…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >