शेफ विकास खन्ना को मिला हॉलीवुड से ऑफर

मुंबई : इंडियन शेफ विकास खन्ना को हॉलीवुड के एक स्टूडियो ने फिल्म का ऑफर दिया है. हॉलीवुड स्टूडियो विकास की प्रेरणादायक जीवनी और अमृतसर से अमेरिका तक के उनके सफर पर फिल्म बनाने को इच्छुक हैं. कहा जा रहा कि स्टूडियो के अधिकारी विकास के होमटाउन अमृतसर का दौरा भी कर चुके हैं. विकास […]

मुंबई : इंडियन शेफ विकास खन्ना को हॉलीवुड के एक स्टूडियो ने फिल्म का ऑफर दिया है. हॉलीवुड स्टूडियो विकास की प्रेरणादायक जीवनी और अमृतसर से अमेरिका तक के उनके सफर पर फिल्म बनाने को इच्छुक हैं.
कहा जा रहा कि स्टूडियो के अधिकारी विकास के होमटाउन अमृतसर का दौरा भी कर चुके हैं. विकास कहते हैं, जी हां, यह सच है. एक हॉलीवुड स्टूडियो ने मुङो अपनी फिल्म का ऑफर दिया है. योजना यह है कि पहले मैं एक किताब रिलीज करूंगा और फिर उस पर फिल्म बनेगी. विकास बहुत जल्द स्टार प्लस के कुकिंग बेस्ड रियेलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया के फोर्थ सीजन के होस्ट के रूप में दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >