25 Years Of Gadar: सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं. दमदार डायलॉग, देशभक्ति, रोमांस और इमोशनल कहानी की वजह से ‘गदर’ को बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है. अगर आपने इसे नहीं देखा है, तो फ्रिक की बात नहीं है. इसे आप किस ओटीटी पर देख सकते हैं, आपको बताते हैं.
OTT पर कहां देखें ‘गदर: एक प्रेम कथा’?
अगर आप एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध है. दर्शक जी5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को स्ट्रीम कर सकते हैं.
क्या है ‘गदर’ की कहानी?
निर्देशक अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर पर आधारित है. फिल्म में तारा सिंह, जो एक सिख ट्रक ड्राइवर है, उसे अमीर मुस्लिम परिवार की लड़की सकीना से प्यार हो जाता है. देश के बंटवारे के दौरान दोनों शादी कर लेते हैं और भारत में अपनी नई जिंदगी शुरू करते हैं. उनकी खुशियों को तब झटका लगता है जब सकीना का परिवार उसे वापस पाकिस्तान ले जाता है. इसके बाद तारा सिंह अपनी पत्नी और बेटे को वापस लाने के लिए हर मुश्किल का सामना करता है और सीमा पार तक पहुंच जाता है.
बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास
साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही थी. उसी साल रिलीज हुई ‘लगान’ जैसी बड़ी फिल्म के बावजूद ‘गदर’ ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
यह भी पढ़ें- ‘गदर’ में सनी देओल के अपोजिट काम को लेकर अमीषा पटेल के मन में थे कई सवाल, फिर ऐसे मिला सकीना का रोल
