बिग बी ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर किया शोक व्यक्त

मुंबई: बॉलीवुड महानायक जोनमाने अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि वे उन वर्षों को याद नहीं करना चाहते जो उन्होंने अपनी मां के जाने के बाद बिताये हैं. बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपनी मां तेजी की सांतवी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 72 वर्षीय अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा,’ मां, ऐसा […]

मुंबई: बॉलीवुड महानायक जोनमाने अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि वे उन वर्षों को याद नहीं करना चाहते जो उन्होंने अपनी मां के जाने के बाद बिताये हैं. बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपनी मां तेजी की सांतवी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

72 वर्षीय अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा,’ मां, ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपनी मां को आज खो दिया है और मैं उन वर्षों को याद नहीं करना चाहता जो मैंने तबसे बिताये हैं.’

सामाजिक कार्यकर्ता तेजी की मौत लंबी बीमारी के बाद मुंबई में वर्ष 2007 में 93 वर्ष की आयु में हो गयी थी. उन्होंने लिखा,’ मैं उनकी तस्वीर देखूंगा , शादी की पोशाक में उनका सुंदर सा चेहरा, उनके होठों पर एक शर्मीली सी मुसकान और उन्हें याद करुंगा.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >