''बॉडीगार्ड'' के बाद अब सलमान बने करीना के ''बजरंगी भाईजान''

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री करीना अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सलमान एक मुस्लिम लड़के के रूप में नजर आयेंगे. वहीं रिपोर्ट के अनुसार करीना एक ब्राह्मण लड़की के किरदार में दर्शकों के सामने आयेंगी. इससे पहले सलमान-करीना फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आये थे. फिल्‍म […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री करीना अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सलमान एक मुस्लिम लड़के के रूप में नजर आयेंगे. वहीं रिपोर्ट के अनुसार करीना एक ब्राह्मण लड़की के किरदार में दर्शकों के सामने आयेंगी. इससे पहले सलमान-करीना फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आये थे. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

‘बजरंगी भाईजान’ में करीना लखनउ से दिल्‍ली के चांदनी चौक आती हैं. यहां उनकी मुलाकात बजरंगी भाईजान यानी दबंग खान से हो जाती है. फिल्‍म राजनीतिक मुद्दे समेटे हुएहैं. फिल्‍म में करीना देशी लुक में नजर आयेंगी. बेबो इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित है. वहीं सलमान ने शूटिंग के दौरान की कई तस्‍वीरें फेसबुक पर शेयर की थी.

इस प्रेमकहानी में नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. सलमान अगले साल ईद में अपने दर्शकों को इस फिल्‍म का तोहफा देंगे. इस साल उन्‍होंने दर्शकों को फिल्‍म ‘किक’ का तोहफा दिया था. वहीं नवाजुद्दीन सिद्दाकी और सलमान फिल्‍म ‘किक’ में ही नजर आये थे.

‘किक’ ने तो दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. फिल्‍म 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई थी. वहीं खबरें यह भी आ रही है कि 27 दिसंबर को सलमान का जन्‍मदिन है और ‘बजरंगी भाईजान’ का फर्स्‍ट लुक भी उसी दिन जारी किया जायेगा. ईद के मौके पर सलमान की फिल्‍में रिलीज होती हैं और बॉक्‍स ऑफिस पर बंपर कमाई करती हैं. दर्शकों के लिए खुशखबरी है कि करीना-सलमान की सुपरहिट जोडी एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >