बिपाशा बसु ने कहा, ”हॉरर क्‍वीन” की उपाधि से खुश हूं

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु अब तक कई हॉरर और सुपरनैचुरल फिल्‍में कर चुकी हैं. उनका कहना है कि अगर दर्शक मेरी फिल्‍मों को देखकर खुश होते हैंऔर मेरी फिल्‍मों को पसंद करते हैं तो मैं ‘हॉरर क्‍वीन’ की उपाधि से खुश हूं.’ बिपाशा ने येबातें अपनी आगामी हॉरर फिल्‍म ‘अलोन’ के ट्रेलर लॉन्चिंग […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु अब तक कई हॉरर और सुपरनैचुरल फिल्‍में कर चुकी हैं. उनका कहना है कि अगर दर्शक मेरी फिल्‍मों को देखकर खुश होते हैंऔर मेरी फिल्‍मों को पसंद करते हैं तो मैं ‘हॉरर क्‍वीन’ की उपाधि से खुश हूं.’ बिपाशा ने येबातें अपनी आगामी हॉरर फिल्‍म ‘अलोन’ के ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर कही.

फिल्‍म में बिपाशा के आपोजिट करन सिंह ग्रोवर हैं. ‘राज’, ‘आत्मा’ और ‘क्रीचर थ्रीडी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं बिपाशा का कहना है कि,’ मैंने अभी तक 60 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया है. मेरी ‘हॉरर क्‍वीन’ बनने की कोई योजना नहीं है लेकिन अगर आप मुझे इस नाम से बुलाना चाहते है तो मुझे कोई दिक्‍कत नहीं है.’

फिल्‍म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है. फिल्‍म में बिपाशा जन्‍म से शरीर से जुड़ी दो बहनों का किरदार निभा रही हैं. एक बहन जिंदा है तो दूसरी बहन की आत्‍मा भटक रही है. बिपाशा का कहना है कि,’ अगर आप मेरी फिल्‍मों को पसंद करते हैं और आपको फिल्‍म देखने में मजा आता है तो इससे मुझे बेहद खुशी मिलती है.’

बिपाशा और करन दोनों इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. करन छोटे पर्दे का जाना-पहचाना नाम है. दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर आ रही है. फिल्‍म 16 जनवरी को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >