सोनाक्षी संग रोमांस करना था चुनौती भरा : रजनीकांत

सुपरस्‍टार रजनीकांत का कहना है कि अपनी आगामी फिल्‍म ‘लिंगा’ में सोनाक्षी के साथ रोमांस करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी. सोनाक्षी उनसे बहुत छोटी उम्र की हैं. रजनीकांत ने कहा कि,’ सोनाक्षी के साथ युगल गीत की शूटिंग करते समय जितनी घबराहट हुई, उतनी तो पहली बार कैमरा का सामना करते समय भी […]

सुपरस्‍टार रजनीकांत का कहना है कि अपनी आगामी फिल्‍म ‘लिंगा’ में सोनाक्षी के साथ रोमांस करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी. सोनाक्षी उनसे बहुत छोटी उम्र की हैं. रजनीकांत ने कहा कि,’ सोनाक्षी के साथ युगल गीत की शूटिंग करते समय जितनी घबराहट हुई, उतनी तो पहली बार कैमरा का सामना करते समय भी नही हुई.’

इस फिल्‍म से सोनाक्षी तमिल फिल्‍म में डेब्‍यू कर रही है. केएएस रवि कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्‍म दर्शकों के लिए बड़ा तोहफा होगी. रजनीकांत का कहना है कि,’ सोनाक्षी मेरी बेटियों के साथ बड़ी हुई है. सोनाक्षी के साथ युगल गीत की शूटिंग चलती ट्रेन पर स्‍टंट करने से भी ज्‍यादा मुश्किल था.

सोनाक्षी इस फिल्‍म में गांव की एक लड़की का किरदार निभायेंगी. वहीं उनकी फिल्‍म ‘एक्‍शन-जैक्‍सन’ हाल में ही रिलीज हुई है. फिल्‍म में उनके अलावा अजय देवगन,यामी गौतम और मनस्‍वी ममगई मुख्‍य भूमिकाओ में हैं. फिल्‍म में सोनाक्षी ने वेस्‍टर्न लुक अपनाया है. फिल्‍म को दर्शकों का कुछ खास रिस्‍पांस नहीं मिल रहा है.

वहीं सोनाक्षी फिल्‍म ‘लिंगा’ के लिए खासा उत्‍साहित है. उनका कहना है कि ये उनके लिए बेहद खुशी की बात है कि उन्‍हें सुपरस्‍टार रजनीकांत के साथ काम करने को मौका मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >