दिलीप कुमार के निधन की अफवाह, बिग बी और सायरा बानो ने किया खंडन

सोमवार की रात अचानक यह अफवाह फैल गई कि बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता दिलीप कुमार हमारे बीच नहीं रहे. वहीं कई नेटवार्किंग साइट्स पर यह खबरें भी आई कि कल रात लीलावती हॉस्पिटल में उनका देहांत हो गया है. आपको बता दें कि ये खबरें बिल्‍कुल गलत है. दिलीप कुमार अपनी सेहत के चेकअप के […]

सोमवार की रात अचानक यह अफवाह फैल गई कि बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता दिलीप कुमार हमारे बीच नहीं रहे. वहीं कई नेटवार्किंग साइट्स पर यह खबरें भी आई कि कल रात लीलावती हॉस्पिटल में उनका देहांत हो गया है. आपको बता दें कि ये खबरें बिल्‍कुल गलत है. दिलीप कुमार अपनी सेहत के चेकअप के लिए लीलावती अस्‍पताल गये थे.

इस बेबुनियाद खबर के बाद महानायक अमिताभ बच्‍चन ने ट्वीट किया. उन्‍होंने लिखा,’यूसुफ साहब की बीमारी के बारे में फैलाई जा रही खबरें बेबुनियाद है और महज अफवाह है. दिलीप कुमार बिल्‍कुल ठीक हैं सायरा ने मुझे इस बात की जानकारी दी है. ‘आपको बता दें कि दिलीप कुमार हाल में ही सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी की रिशेप्सन पार्टी में नजर आये थे.

इससे पहले भी लता मंगेशकर, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन और हनी सिंह जैसे कई सिलेब्स की मौत की अफवाह उड़ाई जा चुकी है. अमिताभ के ट्वीट के बाद दिलीप कुमार के लाखों फैंस ने चैन की सांस ली है. दिलीप कुमार को बॉलीवुड का ‘ट्रेजिडी किंग’ भी कहा जाता है. उन्‍हें भारतीय फिल्‍म के सर्वोच्‍च सम्‍मान ‘दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार’ से सम्‍मानित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >