''गंगाजल 2'' और ''दुर्गा रानी सिंह'' को लेकर ऐश्‍वर्या उलझन में

पूर्व मिस वर्ल्‍ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन एकबार फिर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है. ऐश फिल्‍म ‘जज्‍बा’ में वकील के किरदार में नजर आनेवाली है. वहीं अब उनके पास कई और फिल्‍मों के लिए भी ऑफर आ रहें है. इससे ऐश उलझन में फंस गई है कि वो कौन सी फिल्‍म […]

पूर्व मिस वर्ल्‍ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन एकबार फिर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है. ऐश फिल्‍म ‘जज्‍बा’ में वकील के किरदार में नजर आनेवाली है. वहीं अब उनके पास कई और फिल्‍मों के लिए भी ऑफर आ रहें है. इससे ऐश उलझन में फंस गई है कि वो कौन सी फिल्‍म से शुरुआत करे.

चर्चा है कि जानेमाने फिल्‍मकार प्रकाश झा फिल्‍म ‘गंगाजल 2’ बनाने जा रहें है. फिल्‍म महिला पुलिस ऑफिसर पर आधारित होगी. प्रकाश झा अमिताभ के बाद अब उनकी बहु ऐश्‍वर्या राय के साथ भी काम करना चाहते है. प्रकाश झा ने ऐश को महिला प्रलिस के किरदार के लिए ऑफर किया है.

वहीं दूसरी ओर फिल्‍मकार सुजॉय घोष फिल्‍म ‘दुर्गा सिंह रानी’ बनाने जा रहें है. इस फिल्‍म के लिए वो एक लीडिंग लेडी की खोज कर रहें है. विद्या बालान और कंगना रनाउत के बाद अब वे फिल्‍म के लिए ऐश के पास आफॅर लेकर पहुंचं है. अब ऐश इस उलझन में है कि वो कौन सी फिल्‍म करे. एक के बाद एक फिल्‍मों में वो पुलिस के किरदार में नहीं आ सकती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >