अर्पिता की शादी में जाने के लिए इन्विटेशन की जरुरत नही-शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख का कहना हे कि सलमान की बहन अर्पिता की शादी में जाने के लिए उन्‍हें न्‍योते की जरुरत नहीं है. मैंने अर्पिता को अपनी गोद में खिलाया है. सलमान की बहन मेरी भी बहन है. उसकी शादी में जाने के लिए उन्‍हें निमंत्रण की जरुरत नहीं है. सलमान और शाहरुख […]

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख का कहना हे कि सलमान की बहन अर्पिता की शादी में जाने के लिए उन्‍हें न्‍योते की जरुरत नहीं है. मैंने अर्पिता को अपनी गोद में खिलाया है. सलमान की बहन मेरी भी बहन है. उसकी शादी में जाने के लिए उन्‍हें निमंत्रण की जरुरत नहीं है.

सलमान और शाहरुख के बीच तनाव की खबरें तो आती ही रहती है. दोनों एकदूसरे से बात नहीं करते लेकिन इसका कोई फर्क शादी पर नहीं पडेगा. शाहरुख का कहना है कि,’ वो मेरी भी छोटी बहन जैसी है. बच्‍ची है उसकी शादी में मैं जरुर जाउंगा. उसे मैंने गोद में खिलाया है.’

सलमान की बहन अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हो रही है. दोनों 2013 से एकदूसरे से प्‍यार करते थे. अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहें है. इस शादी में कई जानीमानी हस्तियां शामिल होगी. 16 नवंबर को हल्‍दी की रस्‍म पुरी करने के बाद खान परिवार हैदराबार रवाना हो जायेगा और शादी की रस्‍म को पूरा किया जायेगा. 21 नवंबर को रिस्‍पेशन होगा जिसमें ये नामचीन हस्तियां शामिल होगी.

वहीं सूत्रों के मुताबिक अर्पिता की शादी के लिये सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्‍योता दिया है. इसके अलावा शादी में बॉलीवुड से अक्षय कुमार, अजय देवगन, आमिर खान, करण जौहर,करीना कपूर और सुभाष घई जैसे और कई हस्तियां शामिल होगी. साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री से भी कई लोग शामिल हो सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >