शाहरुख ने नहीं मारा यो यो हनी सिंह को थप्‍पड

ऐसी खबरें आई थी कि जानेमाने सिंगर हनी सिंह को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने थप्‍पड मार दिया था. लेकिन इस बात को हनी सिंह की पत्‍नी शालिनी ने सिरे से नकार दिया है. उनका कहना है कि शाहरुख हनी को बहुत प्‍यार करते है और अपने छोटे भाई जैसा मानते है. उन्‍होंने ऐसा […]

ऐसी खबरें आई थी कि जानेमाने सिंगर हनी सिंह को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने थप्‍पड मार दिया था. लेकिन इस बात को हनी सिंह की पत्‍नी शालिनी ने सिरे से नकार दिया है. उनका कहना है कि शाहरुख हनी को बहुत प्‍यार करते है और अपने छोटे भाई जैसा मानते है. उन्‍होंने ऐसा नहीं किया है.

वहीं शालिनी ने आगे यह भी बताया कि, ‘हनी फिलहाल बिमार चल रहें है. हनी ने बिना रुके लंबे समय से कडी मेहनत कर रहें थे. जिस कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड गई है. वे पिछले दो महनों से बेड रेस्‍ट पर है.’ खबरें यह आई थी कि फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ के स्‍लम टूर के दौरान शाहरुख ने हनी सिंह को थप्‍पड मार दिया था.

शालिनी ने इस बात को खुलासा भी किया कि तबीयम खराब होने के बावजुद भी वे शाहरुख के साथ स्‍लम टूर पर जाने के लिए तैयार हो गये थे. शाहरुख ने वहां हनी को कहा था कि अगर तबीयत ठीक नहीं है और परफॉर्म नहीं कर पाओगे तो मत करना. उन्‍होंने हनी को काफी ख्‍याल भी रखा था. शाहरुख ने हमदोनों को सपोर्ट भी किया था.

हनी सिंह को चोट लगने के कारण तुरंत टूर से वापस आना पडा था. शालिनी ने इस बारे में बताया कि काम के प्रेशर के दौरान हनी को ब्‍लड प्रेशर ज्‍यादा-कम होता रहता है. इसी‍लिए उन्‍होंने दवाई खाई थी और शो के दौरान गिर गये थे. हनी और शाहरुख के बीच बहुत अच्‍छा रिश्‍ता है और वे हनी को थप्‍पड नहीं मार सकते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >