”तनु वेड्स मनु” में कंगना का डबल धमाका…

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कंगना रनाउत अब डबल रोल में नजर आनेवाली है. कंगना ‘तनु वेड्स मनु’ के सीक्‍वल में कंगना डबल रोल निभा रही है. इसमें एक रोल में कंगना छोटे बाल में नजर आएंगी वहीं दूसरे रोल में लंबे बालों में. फिल्‍म दो जुडवां बहनों की कहानी है. फिल्‍म की कहानी कुछ इस […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कंगना रनाउत अब डबल रोल में नजर आनेवाली है. कंगना ‘तनु वेड्स मनु’ के सीक्‍वल में कंगना डबल रोल निभा रही है. इसमें एक रोल में कंगना छोटे बाल में नजर आएंगी वहीं दूसरे रोल में लंबे बालों में. फिल्‍म दो जुडवां बहनों की कहानी है.

फिल्‍म की कहानी कुछ इस प्रकार की है कि एक बहन तनु अपनी चार साल की शादी में आ रही परेशानियों से जूझ रही है तो वहीं दूसरी बहन हरियाणवी एथलीट है. वर्ष 2011 में आई फिल्‍म ‘तनु वेड्स मनु’ में कंगना के साथ अभिनेता आर. माधवन भी मुख्‍य भूमिका में थे.

‘तनु वेड्स मनु’ में कंगना के किरदार को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. फिल्म में दोनों जुड़वां बहनों के बहुत सारे सीन साथ में है, इसलिए दर्शकों के लिए ये फिल्म डबल ट्रीट होने वाली है. दोनों किरदार दर्शकों को खासा पसंद आनेवाली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >