करीना के ''बॉडीगार्ड'' सलमान अब ''बजरंगी भाईजान'' में...

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. फिल्‍म में करीना कपूर खान लीड रोल में होगी. कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म को लेकर दोनों कलाकार बेहद खुश है. शूटिंग के दौरान उन्‍होंने अपनी सेल्‍फी भी पोस्‍ट की है. इससे पहले दोनों […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. फिल्‍म में करीना कपूर खान लीड रोल में होगी. कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म को लेकर दोनों कलाकार बेहद खुश है. शूटिंग के दौरान उन्‍होंने अपनी सेल्‍फी भी पोस्‍ट की है. इससे पहले दोनों की ‘कैमेस्‍ट्री’ फिल्‍म बॉडीगार्ड में नजर आई थी.

करीना कपूर ने भी अपनी अदाकारी से दर्शकों के बीच जगह बनाई है. दोनों की कैमेस्‍ट्री को दर्शक पर्दे पर देखना चाहते है. ‘बजरंगी भाईजान’ एक मुस्लिम लडके और एक हिदूं लडकी का कहानी है. फिल्‍म की शूटिंग कश्‍मीर में भी की जायेगी. दोनों इस फिल्‍म को लेकर बेहद एक्‍साईटिड है. हो भी क्‍यों न इससे पहले दोनों की जोडी को दर्शकों ने सुपरहिट की मोहर जो लगा दी थी.

इनकी पिछली फिल्‍म ‘बॉर्डगार्ड’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. फिल्‍म में सलमान ने करीना के बॉर्डगार्ड की भूमिका निभाई थी. सलमान ऐसे कलाकार है जो किसी भी अभिनेत्री के साथ सहज महसूस करते है. उन्‍होंने कई नई हीरोइनों को बॉलीवुड फिल्‍मों से डेब्‍यू करने का मौका दिया था. सलमान इससे पहले फिल्‍म ‘किक’ में जैकलीन फर्नाडीज के आपोजिट नजर आये थे. वहीं जैकलीन आजकल सलमान के गुण गाये जा रही है क्‍योंकि उनके पास कई फिल्‍मों के प्रस्‍ताव आये है.

‘बॉडीगार्ड’ के एक गाना ‘तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेम कहानी…’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. यह फिल्‍म अगले साल ईद में रिलीज होगी. सलमान हर साल ईद में दर्शकों को ईद का तोहफा अपने देते है. सलमान की फिलमों में वो सब होता है जो दर्शकों की भीड को जटाती है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि दोनों की फिल्‍म दर्शकों को बांधे रखेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >