सलमान और करीना फिर एक साथ !

सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग शुरू हो गयी है. फिल्म की शूटिंग की शुरु आत दिल्ली के यमुना नदी के किनारे से हुई है. इस फिल्म में सलमान और करीना लीड रोल प्ले कर रहे हैं और इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म में नजर आयेंगे. इस फिल्म […]

सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग शुरू हो गयी है. फिल्म की शूटिंग की शुरु आत दिल्ली के यमुना नदी के किनारे से हुई है. इस फिल्म में सलमान और करीना लीड रोल प्ले कर रहे हैं और इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म में नजर आयेंगे.
इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कबीर खान ने बताया कि फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ एक था टाइगर से काफी अलग है और यदि मुझे एक था टाइगर जैसी ही फिल्म बनानी होती, तो मैं एक था टाइगर पार्ट 2 बनाता. फिल्म बजरंगी भाईजान अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >