शाहरुख का मिशन ''हैप्‍पी न्‍यू ईयर'' कामयाब, 100 करोड के क्‍लब में शामिल

फराह खान निर्देशित फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्‍म ने तीन दिनों में सबसे ज्‍यादा कमाई को रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, बोम ईरानी, सोनू सूद, अभिषेक बच्‍चन और विवान शाह ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. वहीं फिल्‍म ने अब तक की […]

फराह खान निर्देशित फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्‍म ने तीन दिनों में सबसे ज्‍यादा कमाई को रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, बोम ईरानी, सोनू सूद, अभिषेक बच्‍चन और विवान शाह ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. वहीं फिल्‍म ने अब तक की सबसे बडी आपेनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है.

फिल्‍म ने तीन दिनों में 108.86 करोड की कमाई कर ली है. दर्शकों को चोरों और डांसरों के कैमेस्‍ट्री बहद पसंद आ रही है. फिल्‍म में सभी किरदारों को बराबर दिखाया गया है. ऐसा नहीं है कि कोई एक किरदार ही पर्दे पर नजर आ रहा है. दीपिका को पोल डांस भी दर्शकों को पसंद आ रहा है.

फिल्‍म के पहले हिस्‍से में दर्शक ठहाके लगाते नजर आयेंगे. वहीं दूसरे पार्ट को भी बेहद रोमांचित दिखाया गया है. इंटरवल से पहले सभी किरदारों को परिचय और सबके बारे में दो बाते बताते हुए दर्शकों को हंसाया है. अभिषेक के स्‍नेक डांस ने भी दर्शकों की वाहवाही लूटी है.

फिल्‍म के बारे में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ वेंकी मायसूर ने बताया कि,’ ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ ने नया रिकॉर्ड बनाया था वहीं ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ भी नए रिकॉर्ड बनाने की ओर लगातार बढ रही है. दर्शकों के प्‍यार और सपोर्ट के लिए हम उनका धन्‍यवाद करते है.’

‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ की कमाई को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नया रिकॉर्ड कायम करेगी. इससे पहले दीपिका-शाहरुख की जोडी फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में नजर आई थी. वहीं फराह खान के निर्देशन में शाहरुख-दीपिका फिल्‍म ‘ओम शांति ओम’ में साथ नजर आये थे. दीपिका ने इसी फिल्‍म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >