गौरी के लिए नहीं, शाहरुख इसके लिए है पागल…

बॉलीवुड के स्‍टार शाहरुख खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त है. लेकिन इसके बावजुद वे अपने बेटे अबराम के साथ काफी वक्‍त बिता रहें है. अबराम के बारे में गौरी खान ने बताया कि वह तस्‍वीर में जितना प्‍यारा लग रहा है उससे कहीं ज्‍यादा प्‍यारा है जो भी […]

बॉलीवुड के स्‍टार शाहरुख खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त है. लेकिन इसके बावजुद वे अपने बेटे अबराम के साथ काफी वक्‍त बिता रहें है. अबराम के बारे में गौरी खान ने बताया कि वह तस्‍वीर में जितना प्‍यारा लग रहा है उससे कहीं ज्‍यादा प्‍यारा है जो भी उसे देखेगा उसे चुरा लेगा. शाहरुख तो बेटे अबराम के पीछे पागल है. वह उसे बेहद प्‍यार करते है. अबराम, शाहरुख और गौरी की तीसरी संतान है.

शाहरुख ने ईद के मौके पर अपने बेटे अबराम की तस्‍वीर ट्वीटर पर अपलोड की थी. फैंस को शाहरुख और अबराम दोनों ने ईद की बधाई दी थी. आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख के बेटे आर्यन ‘कभी खुशी कभी गम’ में कैमियो करते नजर आए थे.

फिल्‍म के प्रमोशन के लिए शाहरुख कडी मे‍हनत कर रहें है. जी टीवी पर ‘दिल से नाचे इंडियावाले’ में शाहरुख जज का भूमिका निभा रहें है. इनके साथ दीपिका फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभाने वाले विवान शाह, बोमन ईरानी, अभिषेक बच्‍चन, दीपिका पादुकोण और सोनू सूद भी शामिल है.

इस फिल्‍म से शाहरुख को काफी उम्‍मीदें है और वे चाहते है कि उनकी फिल्‍म अच्‍छी कमाई करें. फिल्‍म के बारे में फराह खान ने बताया कि चोर और डांसरों की फिल्‍में आज से पहले भी बनी है लेकिन यह फिल्‍म अलग होगी और दर्शकों को खासा पसंद आएंगी. फिल्‍म के गानों को तो पहले ही दर्शक पसंद कर चुके है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >