…और जब डायरेक्‍टर ने की प्रियंका से अंडरवियर दिखाने की बात

बॉलीवुड की बर्फी गर्ल प्रियंका चोपडा का कहना है ने हाल में ही एक फिल्म मैग्जीन के एडिटर को इंटरव्यू दिया है. इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से जब यह पूछा गया कि अभी तक के उनके करियर में ऐसा कोई क्षण आया था जब किसी डायरेक्‍टर ने उनसे घटिया बात की थी. प्रियंका ने इस […]

बॉलीवुड की बर्फी गर्ल प्रियंका चोपडा का कहना है ने हाल में ही एक फिल्म मैग्जीन के एडिटर को इंटरव्यू दिया है. इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से जब यह पूछा गया कि अभी तक के उनके करियर में ऐसा कोई क्षण आया था जब किसी डायरेक्‍टर ने उनसे घटिया बात की थी.

प्रियंका ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ‘सबसे अजीब वह था, जब एक डायरेक्टर ने ज्यादा लोगों को फिल्म दिखाने के लिए एक गाने में मेरा अंडरवियर दिखाने की बात कही थी. मुझे उसकी वह बात बेहद ही फूहड लगी.’

प्रियंका ने आगे बताया कि,’ मैंने वह फिल्‍म करने से मना कर दिया और वह फिल्म ही छोड़ दी.’

कुछ दिनों पहले ऐसा ही वाक्‍या बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ हुआ था. उनके क्लीवेज को लेकर कुछ दिनों पहले जब एक अंग्रेजी अखबार ने ट्वीट किया था तो दीपिका ने बेहद बोल्ड होकर उसका जवाब दिया था. उन्‍होंने फेसबुक पर अपनी बात रखी थी.

वही दीपिका को सोशल मीडिया पर भी काफी सपोर्ट भी मिला था. दीपिका का कहना था कि,’ रील और रीयल लाइफ दोनों में बहुत अंतर है. पर्दे की जिदंगी को रीयल लाइफ से रीलेट नहीं करना चाहिए.’

प्रियंका ने उस डायरेक्टर का नाम बताने से इंकार कर दिया. प्रियंका ने जब इस ट्वीट का लेकर उनके फैंस ने प्रियंका से कई सवाल पूछे लेकिन प्रियंका ने किसी के सवाल का जवाब नहीं दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >