रिलीज से पहले सुपरहिट पीके, 85 करोड़ में बिके सैटेलाइट राइट्स

मुंबई : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म पीके रिलीज से पहले ही सुपरहिट हो चुकी है. इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स के लिए बहुत बड़ी डील हुई है. पीके के सैटेलाइट राइट्स 85 करोड़ रुपये में बिके हैं. हिंदी फिल्मों के लिए हुई अब तक की यह सबसे बड़ी सैटलाइट राइट्स है. […]

मुंबई : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म पीके रिलीज से पहले ही सुपरहिट हो चुकी है. इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स के लिए बहुत बड़ी डील हुई है.

पीके के सैटेलाइट राइट्स 85 करोड़ रुपये में बिके हैं. हिंदी फिल्मों के लिए हुई अब तक की यह सबसे बड़ी सैटलाइट राइट्स है. बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के सैटेलाइट राइट्स के लिए 65 करोड़ रूपये की डील हुई है.

गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म पीके में आमिर के अलावा अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत की भी अहम भूमिका है. यह फिल्म 19 दिसंबर को प्रदर्शित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >