कैटरीना से आखिर किसने छीन लिया उसका प्यार!

मुंबई: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर फलिहाल शादी करने के मूड में नहीं हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान रणबीर ने कहा कि वह इस साल शादी नहीं करेंगे. जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वो अगले साल शादी करेंगे तो उन्होंने कहा कि ना ही तो इस साल और ना ही अगले साल […]

मुंबई: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर फलिहाल शादी करने के मूड में नहीं हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान रणबीर ने कहा कि वह इस साल शादी नहीं करेंगे. जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वो अगले साल शादी करेंगे तो उन्होंने कहा कि ना ही तो इस साल और ना ही अगले साल शादी कर रहे हैं.कैटरीना कैफ के संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह मेरी एक पुरानी दोस्त है.

कैट और अपने 2015 में शादी के बंधन में बंधने के संबंध में रणबीर ने कहा, "मैं शादी के बारे में नहीं सोच रहा हूं, मैंने फिल्मों से शादी कर ली है. मैं इस साल या अगले साल शादी नहीं कर रहा हूं."वहीं कैटरीना रणबीर के भारत लौटने पर काफी खुश नजर आ रहीं हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैट चाहतीं हैं कि रणवीर उनके साथ कुछ पल बितायें. कैट और रणबीर कई बार एक दूसरे के साथ छुट्टियां मनाते पाये गये हैं. कई बार उनके फोटो सामने भी आ चुके हैं. गौरतलब है कि रणबीर अपनी आने वाली फिल्‍म तमाशा की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसकी शूटिंग क्रोसिका में हो रही है. खबरों की माने तो इस फिल्‍म को अब भारत में फिल्माया जायेगा. इस खबर से कैट काफी खुश हैं.

वो जानतीं हैं कि ऐसा होने से उन्हें एक बार फिर रणबीर के साथ कुछ समय साथ रहने का मौका मिल जायेगा. तमाशा में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण ने मुख्‍य किरदार निभा रहीं हैं. खबरों की माने तो कैट को डर है कि कहीं उनका प्यार कोई और न छीन ले. इसलिए वह रणवीर को अकेला नहीं छोड़ना चाहतीं हैं.गौरतलब है कि दीपिका का नाम बॉलीवुड में कदम रखने के बाद कई लोगों के साथ जोडा गया है. इन नामों में क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी है. फिलहाल वह रणबीर सिंह के प्यार की गिरफ्त में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >