किंग खान के जीवन की कुछ बातें नहीं जानते फैंस

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्‍म ‘हैप्पी न्यू इयर’ के प्रमोशन को लेकर काफी कुछ नया करना चाहते हैं. बॉलीवुड की यह पहली फिल्‍म है जिसका ट्रेलर वॉट्सअप पर भेजा गया है. एक साक्षात्कार में शाहरुख ने कहा कि उनकी जिंदगी भले ही एक खुली किताब जैसी दिखाई देती […]

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्‍म ‘हैप्पी न्यू इयर’ के प्रमोशन को लेकर काफी कुछ नया करना चाहते हैं. बॉलीवुड की यह पहली फिल्‍म है जिसका ट्रेलर वॉट्सअप पर भेजा गया है. एक साक्षात्कार में शाहरुख ने कहा कि उनकी जिंदगी भले ही एक खुली किताब जैसी दिखाई देती है, लेकिन उनके व्यक्तित्व के बारे में कुछ ऐसी बाते हैं जो लोग नहीं जानते.

मैं जहां कहीं जाता हूं, लोग मेरी तस्वीर देखते हैं, ट्विटर पर..सब कुछ..मैं खुश हूं कि लोग सोचते हैं कि वे मेरे बारे में सब जानते हैं. लेकिन मेरा एक पहलू ऐसा है, जिसके बारे में लोग नहीं जानते.

शाहरुख की अगली आने वाली फिल्म ‘हैप्पी न्यू इयर’ है. ये फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी. इस फिल्‍म का ट्रेलर 15 अगस्त को रिलीज किया गया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसमें शाहरुख का किरदार चार्ली नामक युवक का होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >