अपने पति आदित्‍य के साथ नहीं काम करना चाहतीं रानी

निर्देशक आदित्‍य चोपडा की बेगम रानी मुखर्जी ने अपने पति के साथ आगे कोई भी फिल्‍म करने से साफ इन्‍कार कर दिया है. इसमें हैरान होने वाली बात नहीं हैं असल में एक इंटरव्‍यू के दौरान इस बॉलीवुड अदाकारा ने बताया कि ‘मैंने आदित्‍य को उनकी फिल्‍म में काम करने के लिए मना कर दिया […]

निर्देशक आदित्‍य चोपडा की बेगम रानी मुखर्जी ने अपने पति के साथ आगे कोई भी फिल्‍म करने से साफ इन्‍कार कर दिया है. इसमें हैरान होने वाली बात नहीं हैं असल में एक इंटरव्‍यू के दौरान इस बॉलीवुड अदाकारा ने बताया कि ‘मैंने आदित्‍य को उनकी फिल्‍म में काम करने के लिए मना कर दिया है. मेरा मानना है कि डाइरेक्‍टर एक शिप के कप्‍तान की तरह होता है उसकी बातों को टीम के सभी सदस्‍यों को मानना पडता है. उसी तरह डाइरेक्‍टर की हर बातों को एक्‍टरर्स को मानना पडता है.’

आदित्‍य चोपडा ने अबतक तीन फिल्‍मों को निर्देशित किया है. जिसमें 1995 में बनी उनकी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे’ भी शामिल है.रानी मुखर्जी यशराज बैनर की आने वाली फिल्‍म ‘मर्दानी’ में मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाली हैं.

इस फिल्‍म के निर्माता आदित्‍य चोपडा हैं और प्रदीप सरकार इसे निर्देशित कर रहे हैं. रानी ने इंटरव्‍यू में बताया कि आदित्‍य एक अच्‍छे डाइरेक्‍टर हैं. और डाइरेक्‍टर कभी-कभी सेट पर अपने एक्‍टरर्स पर हुक्‍म भी चलाता है. मैं रियल लाइफ में उनकी पत्‍नी का किरदार निभाकर खुश हूं. इसलिए मैंने उन्‍हें साफ-साफ बता दिया है आगे के बारे में.

36 वर्षीय अदाकारा ने पत्रकारों को बताया कि ‘मैं (घर में) आदित्‍य की डाइरेक्‍टर बनने के काम से ही खुश हूं. उन्‍होंने ज्‍यादातर रोमांटिक फिल्‍में ही बनाई हैं वो असली जिंदगी में भी रोमांटिक इंसान हैं.

रानी की फिल्‍म ‘मर्दानी’ 22 अगस्‍त को बडे पर्दे पर द‍ि खने वाली है. उन्‍होंने बताया कि वे पांच साल के बाद यशराज फिल्‍म्स के अंदर बनने वाली फिल्‍म में काम करने जा रही हैं. फिल्‍म के निर्देशक प्रदीप सरकार और निर्माता आदित्‍य ने मुझे इस रोल के लिए फिट समझा. प्रदीप रीयल लाइफ में भी मुझे ‘मर्दानी’ समझते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >