गुंडों को कानून सिखाने आ रही है ''मर्दानी''

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म मर्दानी के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उन्होंने ऐ पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है. फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसमें रानी गुंडों को अपने अंदाज में कानून सिखाते नजर आ रहीं हैं. फिल्म ‘मर्दानी’ को प्रदीप सरकार ने […]

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म मर्दानी के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उन्होंने ऐ पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है. फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसमें रानी गुंडों को अपने अंदाज में कानून सिखाते नजर आ रहीं हैं. फिल्म ‘मर्दानी’ को प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया है. इसमें रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं.

‘दिल तो पागल है’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘हम तुम’ और ‘वीर जारा’ जैसी रोमांटिक फिल्मों का निर्माण कर चुका यशराज ‘मर्दानी’ के जरिए अपने बैनर तले अब एक सशक्त किरदार को पेश कर रहा है.यह यशराज की अब तक की सबसे सशक्त विषय पर आधारित और प्रदीप सरकार की फिल्म निर्माण शैली से बिल्कुल अलग फिल्म है. फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं. फिल्म में कुछ आपत्त‍िजनक दृश्‍य होने के कारण इसे ए सर्टिफिकेट दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >